अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन 22-23 को मुंबई में

अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन 22-23 को मुंबई में दरभंगा. विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 22 व 23 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन होगा. इस बार महाराष्ट्र के मुंबई में इसका आयोजन हो रहा है. संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली के शामिल किये जाने के उपलक्ष्य में मैथिली अधिकार दिवस के रूप में संस्थान […]
अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन 22-23 को मुंबई में दरभंगा. विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 22 व 23 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन होगा. इस बार महाराष्ट्र के मुंबई में इसका आयोजन हो रहा है. संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली के शामिल किये जाने के उपलक्ष्य में मैथिली अधिकार दिवस के रूप में संस्थान इसका आयोजन करता आ रहा है. इसमें संविधान की विभिन्न 24 भारतीय भाषाओं के चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा. सम्मेलन के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसमें कला व साहित्य के विभिन्न हस्ताक्षर के शामिल होने के आसार हैं. उसमें लनामिवि व कासिंदसं विवि के कुलपति क्रमश: डॉ साकेत कुशवाहा व डॉ देवनारायण झा भी उद्घाटक के रूप में शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










