चोरी व लूट की घटना से लोगों में रोष

Updated at :12 Dec 2015 6:53 PM
विज्ञापन
चोरी व लूट की घटना से लोगों में रोष

चोरी व लूट की घटना से लोगों में रोष बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हो रहे लगातार चोरी एवं लूटपाट की घटना ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है. लोग इन घटनाओं पर विराम लगाने तथा मामले का उद्भेदन के लिए आंदोलन की रूख अख्तियार करने मेंं जुट रहा है. इसी […]

विज्ञापन

चोरी व लूट की घटना से लोगों में रोष बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हो रहे लगातार चोरी एवं लूटपाट की घटना ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है. लोग इन घटनाओं पर विराम लगाने तथा मामले का उद्भेदन के लिए आंदोलन की रूख अख्तियार करने मेंं जुट रहा है. इसी के तहत बेनीपुर जनाधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के अध्यक्ष अवधेश झा की अध्यक्षता में ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर बेलौन में तो जदयू के कार्यकर्ताओं ने नगर महासचिव की अध्यक्षता में बैठक कर बहेड़ा पुलिस की निष्क्रियता पर रोष प्रकट करते हुए एसएसपी से व्यक्तिगत अभिरूचि लेकर इसपर रोक लगाने की मांग की. साथ ही घटना का उद्भेदन की मांग करते हुए उग्र आंदोलन का चेतावनी दिया. इस दौरान मंच के संरक्षक डॉ रमण कुमार झा, मुकुंद झा, शैलेष कुमार झा, रामलला पाठक, मकुन झा, गरीबन तांती, माधव झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन