पोशाक व साइकिल मद की राशि वितरित

पोशाक व साइकिल मद की राशि वितरित हनुमाननगर. गोदाईपट्टी पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामपुर में नौवीं कक्षा में नामांकित कुल 25 छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को साइकिल व पोशाक मद की राशि दी गयी. प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि पंचायत के मुखिया विजय कुमार चौधरी, वार्ड सदस्य ललित राम तथा विद्यालय के […]
पोशाक व साइकिल मद की राशि वितरित हनुमाननगर. गोदाईपट्टी पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामपुर में नौवीं कक्षा में नामांकित कुल 25 छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को साइकिल व पोशाक मद की राशि दी गयी. प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि पंचायत के मुखिया विजय कुमार चौधरी, वार्ड सदस्य ललित राम तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में 12 छात्रों के बीच प्रति छात्र 2500 रूपये साइकिल मद की राशि तथा 13 छात्राओं के मध्य प्रति छात्रा पोशाक मद में 1000 रूपये और नेपकीन मद में 150 रूपये दिए गए. वर्ष-1954 में स्थापित यह विद्यालय 2010 में मध्य विद्यालय के रूप में उत्क्रमित हुआ तथा इसी वर्ष 31 मार्च का माध्यमिक विद्यालय के रूप में उत्क्रमित हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










