डीएसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की कांडों की समीक्षा

डीएसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की कांडों की समीक्षा फोटो- फारवार्डेडपरिचय- थानाध्यक्षों के साथ कांडों के समीक्षा बैठक करते डीएसपी अंजनी कुमार सिंह व अन्य.बेनीपुर : स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय पर शुक्रवार को डीएसपी द्वारा अधीनस्थ थानाध्यक्षों के साथ बैठककर विगत माह विभिन्न थानों में दर्ज 75 कांडों की समीक्षा कर इसे शीघ्र निष्पादन का आदेश […]
डीएसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की कांडों की समीक्षा फोटो- फारवार्डेडपरिचय- थानाध्यक्षों के साथ कांडों के समीक्षा बैठक करते डीएसपी अंजनी कुमार सिंह व अन्य.बेनीपुर : स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय पर शुक्रवार को डीएसपी द्वारा अधीनस्थ थानाध्यक्षों के साथ बैठककर विगत माह विभिन्न थानों में दर्ज 75 कांडों की समीक्षा कर इसे शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया. इस दौरान डीएसपी अंजनी कुमार ने बहेड़ा थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह को क्षेत्र में बढ़ते चोरी एवं गृहभेदन की घटनाओं पर अंकुश लगाने का सख्त हिदायत दी. डीएसपी श्री कुमार ने वैसे बहेड़ा थाना में हुए कई चोरी के मामलों का उद्भेन हुआ है, पर सामान बरामद नहीं हो सका है. इस दिशा में पहल करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया. साथ ही सभी थानाध्यक्षों को नियमित रुप से रात्रि गश्ती करने का भी आदेश दिया. इस दौरान बहेड़ा इंस्पेक्टर राजनारायण सिंह, बहेड़ा थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह, बहेड़ी के सीताराम प्रसाद, अलीनगर के सुनील कुमार सहित मनीगाछी, बाजिदपुर, सकतपुर एवं नेहरा ओपी अध्यक्ष मौजूद थे. 24 वर्षों बाद अनुमंडल के अलीनगर ओपी को थाना का दर्जा मिला. उक्त जानकारी देते हुए डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि अब अलीनगर ओपी का मामला दर्ज होने बहेड़ा थाना नहीं आयेगा. विगत एक दिसंबर से ओपी को थाना का दर्जा प्रदान कर मामला दर्ज करने का आदेश अलीनगर थानाध्यक्ष को दिया गया. वैसे यह अलग बात है कि एक दिसंबर से आज तक एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










