पांच को मिलेगा 15 हजार को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2015 5:05 AM

विज्ञापन

दरभंगा : अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस के अवसर पर पांच दिसंबर को जिले के सभी 18 प्रखंडों में शिविर लगाकर मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जायेगा. सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है. आत्मा के परियोजना निदेशक पूर्णेंदु नाथ झा ने बताया कि मृदा दिवस मनाने का […]

विज्ञापन

दरभंगा : अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस के अवसर पर पांच दिसंबर को जिले के सभी 18 प्रखंडों में शिविर लगाकर मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जायेगा. सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है.

आत्मा के परियोजना निदेशक पूर्णेंदु नाथ झा ने बताया कि मृदा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य जिले के किसानों को खेती के प्रति जागरुक और कम लागत में तथा अपने खेतों मेें उर्वरक का छिड़काव कम कर पोषनीय खेती कर सके. जिला मिट्टी जांच केंद्र को जिले के 18 प्रखंडों से खरीफ फसल में कुल पांच हजार 810 मिट्टी नमूना प्राप्त की गयी है. जिसमें से चार हजार एक का विश्लेषण किया गया है.

बीएओ को उपलब्ध कराया गया है कार्ड : सभी विश्लेषित मिट्टी नमूनों के स्वास्थ्य कार्ड बीएओ को उपलब्ध करा दिया गया है. एक ग्रिड में पांच -दस किसानों की संख्या रहती है. परियोजना निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

स्वास्थ्य कार्ड का वितरण शिविर बहादुरपुर प्रखंड के संयुक्त कृषि कार्यालय भवन के सभागार में होगी. जिले के 18 प्रखंडों से प्राप्त किये गये मिट्टी के नमूना तथा 14 हजार 843 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन