चेहल्लुम को ले बरतें विशेष चौकसी : एसएसपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2015 8:21 PM
चेहल्लुम को ले बरतें विशेष चौकसी : एसएसपीशांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने को ले पुलिस कप्तान ने की बैठक दरभंगा . चेहल्लुम पर्व के दौरान शांति व सौहार्द का वातावरण बहाल रखने को लेकर एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने बुधवार को बैठक की. लहेरियासराय थाने में बैठक करते हुए उन्होंने शहरी क्षेत्र के विभिन्न […]
चेहल्लुम को ले बरतें विशेष चौकसी : एसएसपीशांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने को ले पुलिस कप्तान ने की बैठक दरभंगा . चेहल्लुम पर्व के दौरान शांति व सौहार्द का वातावरण बहाल रखने को लेकर एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने बुधवार को बैठक की. लहेरियासराय थाने में बैठक करते हुए उन्होंने शहरी क्षेत्र के विभिन्न थानों के इंचार्ज के साथ ही वरीय अधिकारियों को इसको लेकर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव बना रहे, इसके लिए सभी को सतर्क रहना है. कहीं से अगर किसी तरह की कोई सूचना आती है तो तत्क्षण इसकी खबर करें. साथ ही सामाजिक सहयोग बनी रहे, इसकी भी पहल कर लें. विधि-व्यवस्था बहाल रखने को लेकर भी उन्होंने समीक्षा की और निर्देश दिये. बैठक में एसडीपीओ के साथ ही विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










