215 दुकानों का हुआ ऑनलाइन निबंधन

Updated:
विज्ञापन

215 दुकानों का हुआ ऑनलाइन निबंधन किराना दुकानों का निबंधन ऑनलाइन शुरूदरभंगा. दुकानदारों के लिए शुभ समाचार प्रकाश में आया है. खाद्य कारोबारी दुकानों का निबंधन अब ऑनलाइन करा सकते हैं. अगर कोई भी ऐसी दुकान गैर निबंधित पायी जायेगी तो उसे जुर्माना भरना होगा. सीएस कार्यालय के खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण प्रमंडल दरभंगा में 215 […]

विज्ञापन

215 दुकानों का हुआ ऑनलाइन निबंधन किराना दुकानों का निबंधन ऑनलाइन शुरूदरभंगा. दुकानदारों के लिए शुभ समाचार प्रकाश में आया है. खाद्य कारोबारी दुकानों का निबंधन अब ऑनलाइन करा सकते हैं. अगर कोई भी ऐसी दुकान गैर निबंधित पायी जायेगी तो उसे जुर्माना भरना होगा. सीएस कार्यालय के खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण प्रमंडल दरभंगा में 215 ऐसे दुकानों का निंबधन ऑनलाइन हो चुका है. दुकानों का निबंधन ऑनलाइन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एफएसएसएआई डॉट इन पर करा सकते हैं. प्रत्येक दुकानों की राशि उस दुकान के आय और उत्पादन के हिसाब से भुगतान करना होगा. जिन दुकानों का वार्षिक बिक्री 12 लाख रुपये तक है. वैसे दुकानदारों को 100 रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से पांच सालों का भुगतान करना होगा. इसके अलावा जिनका खाद्य का निर्माण प्रतिदिन 100 किग्रा होता है तो उसे 100 रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से भुगतान करना होगा. इसी प्रकार जिनका उत्पादन 100 किग्रा से एक टन तक होगा, वैसे उत्पादनकर्त्ता को प्रतिवर्ष 3000 रुपये का भुगतान करना होगा. इसके अलावा जिन दुकानदारों का विक्रय 12 लाख से 20 करोड़ रुपये होगा, वैसे दुकानदारों को 2000 रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से निबंधन शुल्क का भुगतान करना होगा. खाद्य निरीक्षक अजय कु मार ने बताया कि गैर निबंधित दुकानदारों पर कानून के अनुसार जुर्माना लगेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन