नदी में डूबने से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

फुलपरास : घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सुदै गांव में नदी पार करते समय पानी में डुबने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुदै गांंव निवासी राधेश्याम मंडल के 11 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार मंडल के रूप में हुई है. राहुल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा का […]

विज्ञापन

फुलपरास : घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सुदै गांव में नदी पार करते समय पानी में डुबने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुदै गांंव निवासी राधेश्याम मंडल के 11 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार मंडल के रूप में हुई है.

राहुल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र था. राहुल किसी काम से नदी पार कर दूसरी तरफ जाना चाहता था. नदी पार करते समय उसका पांव फिसल गया और वह गहरी पानी में चला गया जिससे पानी में डूब गया.

कुछ युवाओं ने नदी में तैर कर राहुल की शव को बाहर निकाला. उधर, राहुल कुमार की मौत से पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. मृतक की मां दहाड़ मार कर रोते हुए अपने बार-बार बेहोश हो जाती है,

तो पिता का भी रो-रो कर बुरा हाल है. मौत की खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन