शहर को जगमग करने की योजना पर लग गया ग्रहण
दरभंगा . शहर को जगमग करने के लिए 3600 पोलों पर लगने वाले एलक्ष्डी लाइटों के अधिष्ठापन पर ग्रहण लग गया. राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना को न केवल दरभंगा, वरन एक साथ राज्य के सभी निगम क्षेत्रों में कराने का निर्देश देकर इस महती योजना पर तुषारापात कर दिया. सरकार की इस निर्देश […]
दरभंगा . शहर को जगमग करने के लिए 3600 पोलों पर लगने वाले एलक्ष्डी लाइटों के अधिष्ठापन पर ग्रहण लग गया. राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना को न केवल दरभंगा, वरन एक साथ राज्य के सभी निगम क्षेत्रों में कराने का निर्देश देकर इस महती योजना पर तुषारापात कर दिया. सरकार की इस निर्देश के बाद एलक्ष्डी लाइटों के अधिष्ठापन करनेवाली इइएसएल कंपनी सभी सामान के साथ मंगलवार की सुबह दिल्ली वापस लौट गयी.
ज्ञात हो कि वह दिल्ली से एलक्ष्डी लाइट के साथ-साथ आधा दर्जन तकनीशियनों को लेकर कंपनी के अधिकारी एक सप्ताह पूर्व यहां आये थे. निगम प्रशासन से एग्रीमेंट संबंधी प्रक्रिया पूरा करने के बाद वे तत्काल ही कार्य प्रारंभ कराना चाह रहे थे. इसी बीच सरकार ने एक साथ सभी निगम क्षेत्रों में योजना लागू करने की बात कह कर दरभंगा निगम क्षेत्र को जगमग करने की योजना पर विराम दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










