ढंगा मध्य विद्यालय के छह शिक्षक निलंबित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेनीपट्टी : अरेर थाना क्षेत्र के ढंगा मध्य विद्यालय में करंट सेछात्र ज्योति की मौत की जांच मंगलवार को बीडीओ व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने की. इस दौरान स्कूल के कागजात की जांच की गयी, जिसमें खुलासा हुआ कि स्कूल में प्रभारी समेत 11 शिक्षकों ने पिछले तीन से हाजिरी तक नहीं लगायी थी. इसके […]
विज्ञापन
बेनीपट्टी : अरेर थाना क्षेत्र के ढंगा मध्य विद्यालय में करंट सेछात्र ज्योति की मौत की जांच मंगलवार को बीडीओ व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने की. इस दौरान स्कूल के कागजात की जांच की गयी, जिसमें खुलासा हुआ कि स्कूल में प्रभारी समेत 11 शिक्षकों ने पिछले तीन से हाजिरी तक नहीं लगायी थी.
इसके बाद प्रभारी व पांच शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं की है, लेकिन छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. जांच के दौरान बीडीओ ने सभी शिक्षकों से हाजिरी नहीं बनाने की वजह पूछी, तो कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सका. इसी वजह से सभी को निलंबित करने का फैसला लिया गया. बीडीओ ने इस बात की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










