चार साल बाद खुद पुलिस के समक्ष पहुंची अपहृता

Updated:
विज्ञापन

सदर, दरभंगा. चार वर्षों बाद थाना कांड संख्या 63/12 की अपहृता बुधवार को खुद पुलिस के समक्ष उपस्थित हो गयी. हालांकि बरामदगी के लिए एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी के निर्देश पर गठित टीम पंजाब के लुधियाना से खोजबीन कर वापस दरभंगा लौट चुकी थी. पुलिस ने बरामद लड़की को न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया. न्यायालय […]

विज्ञापन

सदर, दरभंगा. चार वर्षों बाद थाना कांड संख्या 63/12 की अपहृता बुधवार को खुद पुलिस के समक्ष उपस्थित हो गयी. हालांकि बरामदगी के लिए एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी के निर्देश पर गठित टीम पंजाब के लुधियाना से खोजबीन कर वापस दरभंगा लौट चुकी थी. पुलिस ने बरामद लड़की को न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया. न्यायालय के निर्देश पर उसकी मेडिकल जांच आदि कराया जा रहा है. थानाध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद ने बताया कि लड़की को महिला थाना के हवाले रखा गया है. इधर दूसरी ओर मब्बी ओपी कांड संख्या 343/15 की अपहृता को पुलिस ने मंगलवार की रात कमतौल थाना के बरियौल गांव से बरामद कर ली है. 17 जुलाई को मखनाही गांव से गायब हुई थी. थाना में 20 जुलाई को अपहरण का मामला दर्ज कराया गया. 21 जुलाई को बरामद कर ली गयी. बरामद अपहृता को न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया. ओपी अध्यक्ष महादेव कामति ने बताया कि उसे महिला थाना में रखा गया है. न्यायालय के आदेश पर मेडिकल जांच कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन