भरवाड़ा से चोरी गई बाइक सीतामढ़ी से बरामद
सिंहवाडा :भरवाड़ा बाजार से व्यवसायी शिवनारायण साह की चोरी गयी हीरो स्पलेंडर बाइक सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के बथौल गांव से बरामद हुआ. सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बथौल गांव में लावारिस हालत में बाइक है. सिंहवाड़ा पुलिस नानपुर पुलिस के साथ बथौल गांव गयी […]
सिंहवाडा :भरवाड़ा बाजार से व्यवसायी शिवनारायण साह की चोरी गयी हीरो स्पलेंडर बाइक सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के बथौल गांव से बरामद हुआ. सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बथौल गांव में लावारिस हालत में बाइक है. सिंहवाड़ा पुलिस नानपुर पुलिस के साथ बथौल गांव गयी जहां राम नरेश ठाकुर के दरवाजे के पास गाड़ी लगी हुयी थी. पहचान के बाद गाड़ी सिंहवाड़ा पुलिस साथ ले आयी. ग्रामीणों का कहना था कि कोई अनजान व्यक्ति गाड़ी लगा कर चला गया था. थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरों का पता लगाने के लिए नानपुर पुलिस से सहयोग मांगा गया है. बतादें कि 12 जुलाई को शिवनारायण साह की स्पलेंडर बाइक उनके दुकान के सामने से ही गायब हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










