मिड-डे मील वर्करों की बैठक
दरभंगा : बिहार राज्य मिड-डे मील वर्कर (रसोइया) यूनियन के जिला इकाई की बैठक गुरुवार को लहेरियासराय स्थित गुदरी बाजार में सीआइटीयू के कार्यालय में हुई. जिला उपाध्यक्ष सरेाज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एमडीएम बनाने वाले रसोइयों के समस्याओं के निदान पर विचार विमर्श किया गया. इसमेें निर्णय लिया गया कि 21-22 […]
दरभंगा : बिहार राज्य मिड-डे मील वर्कर (रसोइया) यूनियन के जिला इकाई की बैठक गुरुवार को लहेरियासराय स्थित गुदरी बाजार में सीआइटीयू के कार्यालय में हुई. जिला उपाध्यक्ष सरेाज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एमडीएम बनाने वाले रसोइयों के समस्याओं के निदान पर विचार विमर्श किया गया. इसमेें निर्णय लिया गया कि 21-22 जुलाई को सभी रसोइया काला-बिल्ला लगाकर काम करेंगे. वहीं 23-24 जुलाई को डीइओं के समक्ष भूख हड़ताल तथा 25 को डीएम के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जायेगा. इस आशय की जानकारी देते हुए 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीइओ को सौंपा गया. इसकी एक प्रति सदर एसडीओ और डीएम को भी दी गयी है. बैठक में जिलामंत्री विद्यानंद मिश्र, सीआइटीयू के जिला संयोजक नरेंद्र मंडल ,मुख्य संरक्षक दिलीप भगत, महेश दूबे, अनिल महाराज, हृदयनारायण यादव आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










