रसर, अनुसंधानकर्ता कर रहे हैं परेशान

Updated:
विज्ञापन

एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचे दर्जनों फरियादी दरभ्ंागा: एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जनता दरबार मंें दर्जनों फरियादियों ने न्याय की गुहार लगायी. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी विशो महतो के पुत्र पप्पू कुमार ने थाना में पदस्थापित एएसआइ खालीद हुसैन पर जान-बूझकर बार-बार परेशान करने का आरोप […]

विज्ञापन

एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचे दर्जनों फरियादी दरभ्ंागा: एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जनता दरबार मंें दर्जनों फरियादियों ने न्याय की गुहार लगायी. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी विशो महतो के पुत्र पप्पू कुमार ने थाना में पदस्थापित एएसआइ खालीद हुसैन पर जान-बूझकर बार-बार परेशान करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की फरियाद की. उनका कहना था कि 10 मार्च को अपनी जमीन में टेंक बनाने के दौरान गांव के नंदन कुमार झा तथा कुंदन कुमार झा से उनलोगों का विवाद हो गया. इस क्रम में उनके परिवार के लोगों पर विरोधी पक्ष की ओर से केस कर दिया गया. उन्होंने कहा कि जमानत लेने के बाद भी अनुसंधानकर्ता एसआइ उनलोगों को परेशान कर रहे हैं. बराबर जेल भेजने की धमकी देते हैं. उन्होंने एसएसपी से न्यायिक जांच क र न्याय की फरियाद की. वहीं लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खान चौक निवासी अबुल खैर ने अपनी पत्नी के खाता से फर्जी ढंग से रुपया निकालने की बात कहते हुए न्याय की गुहार लगायी. एसएसपी ने फरियादियों की फरियाद सुनकर आवेदन लेते हुए विधि सम्मत न्याय का आश्वासन दिया. साथ ही कई मामले में उन्होंने संबंधित थाने में फोन कर आवश्यक निर्देश दिये. श्री सत्यार्थी ने बताया कि जनता के दरबार में जमीनी विवाद, झूठा केस में फंसाने से संबंधित अधिकतर मामले थे. इधर सिटी एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी के जनता के दरबार में लोगों की भीड़ लगी रही. देर शाम तक सिटी एसपी फरियादियों की फरियाद सुनने में व्यस्त रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन