जीप जत्था निकाल अधिकार रैली में आने का आह्ववान
कें द्र सरकार की नीति के विरुद्ध सीपीआइएम का आंदोलनबहादुरपुर, दरभंगा : 16 जुलाई को प्रखंड मैदान में आयोजित सीपीआइएम की किसान-मजदूर अधिकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को लेकर रविवार को जीप जत्था निकाला गया. अहिला गांव में विक्कू गिरि, खराजपुर में विजय मंडल, बरहेता में गोपाल मिश्र, ओझौल में […]
कें द्र सरकार की नीति के विरुद्ध सीपीआइएम का आंदोलनबहादुरपुर, दरभंगा : 16 जुलाई को प्रखंड मैदान में आयोजित सीपीआइएम की किसान-मजदूर अधिकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को लेकर रविवार को जीप जत्था निकाला गया. अहिला गांव में विक्कू गिरि, खराजपुर में विजय मंडल, बरहेता में गोपाल मिश्र, ओझौल में सत्यनारायण पासवान, तारालाही में शत्रुघ्न पासवान, जलवारा में सूर्य कुमार ठाकुर, वसिया में लक्ष्मी महतो एवं शोभन डीह रामपुर में इस जीप को रवाना किया. इसे लेकर सभा में राज्य अध्यक्ष सह सीपीआइएम के राज्य सचिव सदस्य ललन चौधरी ने कहा कि सरकार बाढ़ सुखाड़ जैसी आपदा को रोकने में विफल रही है. भूमिहीनों को जमीन नहीं मिल रही है. केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश ला कर किसानों की जमीन हड़पना चाह रही है. उन्होंने कहा फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिल रहा. वहीं सीपीआइएम राज्य कमेटी के सदस्य श्याम भारती ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, मनरेगा व इंदिरा आवास में कटौती कर दी गई है. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा भूमि, आवास, रोजगार व खाद्य सुरक्षा के प्रश्न पर आंदोलन शुरू कर दिया गया है. सभा को दिगंबर ठाकुर, विजय मंडल, शत्रुघ्न पासवान ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










