जन अधिकार पार्टी के बंद का आंशिक असर
बेलामोड़ और नाका 5 पर सड़क जाम कर जताया विरोधफोटो-1 व 2परिचय- सड़क जाम करते जन अधिकार पार्टी के नेता व कार्यकर्त्ता एवं जाम से लोग परेशानदरभंगा : जन अधिकार पार्टी क ी ओर से राज्यव्यापी बंद के दौरान जिले में इसका आंशिक असर दिखा. बंद समर्थकों ने जिलाध्यक्ष डा. अब्दुस सलाम उर्फ मुन्ना खां […]
बेलामोड़ और नाका 5 पर सड़क जाम कर जताया विरोधफोटो-1 व 2परिचय- सड़क जाम करते जन अधिकार पार्टी के नेता व कार्यकर्त्ता एवं जाम से लोग परेशानदरभंगा : जन अधिकार पार्टी क ी ओर से राज्यव्यापी बंद के दौरान जिले में इसका आंशिक असर दिखा. बंद समर्थकों ने जिलाध्यक्ष डा. अब्दुस सलाम उर्फ मुन्ना खां के नेतृत्व में नाका 5 पर सड़क जाम कर विरोध जताया. इस मौके पर मौजूद कार्यकर्त्ताओं ने घंटे भर से अधिक देर तक सड़क पर बैठकर आवागमन को बाधित किया. इसकी वजह से दोनों ओर गाडि़यों की कतार लग गयी. इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एकबार फिर बिहार में लूट अपहरण और हत्या की बढ़ोत्तरी हो गयी है. मौजूदा सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है. जनता बेहाल है. दूसरी ओर पार्टी के छात्र संगठन की ओर बेला मोड़ पर सड़क जाम कर विरोध जताया. बंद के दौरान सड़क जाम कर रहे कार्यकर्त्ताओं को विवि थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया. रिहाई के बाद सभा आयोजित कर नीतीश सरकार ने राजद का दामन थाम भय और आतंक का माहौल कायम कर दिया है. एक बार फिर हत्या, लूट और अपहरण का सिलसिला चल पड़ा है. जिसे रोक ने में एकमात्र जन अधिकार पार्टी ही सक्षम है. सभा को पार्टी के प्रदेश सचिव डा. शशिभूषण यादव, प्रो. गंगा प्रसाद यादव, बैजू बावरा, सोनू तिवारी, मोहन कुमार यादव, विवि अध्यक्ष दीपक कुमार झा, जिलाध्यक्ष डबलू पासवान, सचित कुमार झा, कमल कुमार चौधरी, उदय कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










