कपलिंग लॉक का दिया प्रशिक्षण

दरभंगा. लगातार बिहार संपर्क क्रांति सुपरफ ास्ट ट्रेन का खुल रहा कपलिंग लॉक को विभाग ने गंभीरता से लिया है. पिछले 19 अप्रैल को लहेरियासराय स्टेशन के समीप हुए हादसे की जांच चल ही रही है. इस बीच मुख्यालय हाजीपुर से मंगलवार को चीफ रॉलिंग स्टॉक इंजीनियर सुनील कुमार दरभंगा जंकशन पहुंचे. उन्होंने संबंधित विभाग […]
दरभंगा. लगातार बिहार संपर्क क्रांति सुपरफ ास्ट ट्रेन का खुल रहा कपलिंग लॉक को विभाग ने गंभीरता से लिया है. पिछले 19 अप्रैल को लहेरियासराय स्टेशन के समीप हुए हादसे की जांच चल ही रही है. इस बीच मुख्यालय हाजीपुर से मंगलवार को चीफ रॉलिंग स्टॉक इंजीनियर सुनील कुमार दरभंगा जंकशन पहुंचे. उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को लॉक लगाने व वह सही तरीके से लॉक हुआ या नहीं इसे सुनिश्चित करने के बावत प्रशिक्षण दिया. इसमें कैरेेज एंड बैगन विभाग के सेक्शन इंजीनियर सूरज पासवान व पप्पू पासवान के अलावा विभाग के कर्मी मौजूद थे. इस बीच नयी दिल्ली से लौटी दुर्घटनाग्रस्त बोगी की मापी की गयी. साथ ही लॉक को माप कर जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










