बेला पावर सब स्टेशन से सात घंटे बिजली गुल

Published at :21 Apr 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
बेला पावर सब स्टेशन से सात घंटे बिजली गुल

दरभंगा. शहर के बेला पावर सब स्टेशन में मंगलवार को बस-वायर बदलने तथा नया ब्रेकर असेंबलिंग करने के कारण करीब सात घंटे तक बिजली गुल रही. इसके कारण शिवधारा, कटहलबाड़ी एवं इमरजंेसी फीडर के उपभोक्ता इस उमसभरी गर्मी में बेचैन बने रहे. विगत तीन दिनों से तपिश बढने और उसमे लगातार सात घंटे तक बिजली […]

विज्ञापन

दरभंगा. शहर के बेला पावर सब स्टेशन में मंगलवार को बस-वायर बदलने तथा नया ब्रेकर असेंबलिंग करने के कारण करीब सात घंटे तक बिजली गुल रही. इसके कारण शिवधारा, कटहलबाड़ी एवं इमरजंेसी फीडर के उपभोक्ता इस उमसभरी गर्मी में बेचैन बने रहे. विगत तीन दिनों से तपिश बढने और उसमे लगातार सात घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण लोग बेचैन थे. वर्तमान में शहरवासियों को अहर्निश बिजली में रहने की आदत हो गयी है. ऐसी स्थिति में तीन चार घंटे बिजली गुल होते ही लोगों को असहज कर देता है. नगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार दास ने बताया कि बेला पावर सब स्टेशन में अहर्निश बिजली आपूर्ति के लिए बस-वायर को बदलना एवं नया ब्रेकर असेंबलिंग करना आवश्यक था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन