दरभंगा को डीलक्स ट्वायलेट व पानी प्लांट देने की घोषणा

Published at :21 Apr 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा को डीलक्स ट्वायलेट व पानी प्लांट देने की घोषणा

दरभंगा : बच्चे की तरह रखें शौचालय का ध्यान, तभी उसकी सफाई सुरक्षित रह सकती है. सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ विंदेश्वर पाठक ने सोमवार को नगर निगम में उक्त बातें कहीं. उन्होंने वर्ष 1970 से लेकर अबतक स्वच्छता एवं सुलभ की ओर से किये गये कार्यो तथा उस दौरान आये व्यवधानों पर चर्चा करते […]

विज्ञापन
दरभंगा : बच्चे की तरह रखें शौचालय का ध्यान, तभी उसकी सफाई सुरक्षित रह सकती है. सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ विंदेश्वर पाठक ने सोमवार को नगर निगम में उक्त बातें कहीं.
उन्होंने वर्ष 1970 से लेकर अबतक स्वच्छता एवं सुलभ की ओर से किये गये कार्यो तथा उस दौरान आये व्यवधानों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार व एनजीओ के तालमेल से कोई भी योजना सफलीभूत हो सकती है. उन्होंने कहा कि कार्य के संचालक को हाथ जोड़कर अपने कार्य की गति को आगे बढ़ाना चाहिए.
न्होंने कार्य के दो प्रकार में पुरुष मार्ग को पराजित होने तथा स्त्री मार्ग को विनम्रता के कारण हर जगह सफलता मिलने की बात कही. डॉ पाठक ने घोषणा की कि दरभंगा में छह माह के भीतर एक सुपर डीलक्स शौचालय तथा पानी प्लांट की सुविधा उपलब्ध करायेंगे. उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन जितनी जल्द उन्हें जगह उपलब्ध करा देगा, वे शौचालय निर्माण में शीघ्र ही काम शुरू करवा देंगे.
मेयर गौरी पासवान ने डॉ पाठक का स्वागत करते हुए कहा कि निगम परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है. नगर आयुक्त महेंद्र कुमार ने डॉ पाठक को सुलभ के माध्यम से सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताया.
उन्होंने डॉ पाठक को लेखनी के धनी तथा गांधीजी का सच्चा अनुयायी बताते हुए कहा कि गांधीजी ने सफाई का जो संकल्प लिया था, उसे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में सेनिटेशन के माध्यम से डॉ पाठक ने सिद्ध कर दिया कि बिहार के एक सपूत में भी वह माद्दा है. डीडीसी विवेकानंद झा ने कहा कि छह माह पूर्व सुप्रीम कोर्ट में विधवा महिलाओं की पीआइएल पर चर्चा करते हुए कोर्ट ने इसके निदान के लिए सुलभ इंटरनेशनल को तलब किया था. उन्होंने इसे इस संस्था के लिए गौरव का क्षण बताते हुए डॉ पाठक के इस मुहिम की सराहना की. उन्होंने दरभंगा में भी स्वच्छता अभियान पर दृष्टिपात करने का अनुरोध किया.
इस मौके पर पूर्व पार्षद शत्रुघA प्रसाद यादव, प्रदीप गुप्ता, अजित कुमार शुक्ला, डीएन झा, संदीप कुमार मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन पत्रकार नवीन सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर प्रबंधक पांडेय अरविंद अनुरूप ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन