/ू/रसंक्षिप्त खबरें ::::::::::::::

Published at :19 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
/ू/रसंक्षिप्त खबरें ::::::::::::::

शराब के साथ गिरफ्तार मनीगाछी. राधोपुर उतरी पंचायत के नारायणपुर निवासी गनौर सहनी के पुत्र रामदेव सहनी को 400 एमएल के बारह बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर रविवार को उत्पाद अधीक्षक के पास भेज दिया गया है. नेहरा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार के मुताबिक शराब की बरामदगी उसके दुकान से की गयी. हड़ताल जारी […]

विज्ञापन

शराब के साथ गिरफ्तार मनीगाछी. राधोपुर उतरी पंचायत के नारायणपुर निवासी गनौर सहनी के पुत्र रामदेव सहनी को 400 एमएल के बारह बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर रविवार को उत्पाद अधीक्षक के पास भेज दिया गया है. नेहरा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार के मुताबिक शराब की बरामदगी उसके दुकान से की गयी. हड़ताल जारी रखने का निर्णय मनीगाछी . नियोजित शिक्षक संघ की बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय में मुकेश यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष शंभू यादव सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे. बैठक में अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया. भाजपा प्रवक्ता आज बिरौल में बिरौल . भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मणिकांत मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की उछटी गांव में भव्य स्वागत को लेकर तैयारी की समीक्षा की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साइकिल जुलूस के साथ उनकीआगवानी विसनपुर चौक से उछटी तक करने का निर्णय लिया. प्रतिनिधि मनोनीत गौड़बौराम . अनुमंडल अनुश्रवण समिति सह निगरानी समिति में प्रतिनिधि के तौर पर स्थानीय विधायक डॉ इजहार अहमद ने प्रभात सहनी को मनोनीत किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन