छपरा में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Published by :Vivek Singh
Published at :06 May 2026 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Road Accident Horrific road accident Chhapra people crushed speeding truck tragic death

घटनास्थल पर पुलिस की गाड़ी

Bihar Road Accident: छपरा में बुधवार की सुबह सड़क हादसा हो गया है. जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है,5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी मृतक और घायल आर्केस्ट्रा कलाकार थे.जो कार्यक्रम खत्म कर बलिया उत्तर प्रदेश लौट रहे थे. सभी घायलों का इलाज जारी है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बिहार के छपरा से खबर सामने आ रही है. जहां सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना भगवान बाजार थाना इलाके के पी.एन. सिंह कॉलेज के पास की है. जानकारी अनुसार तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना के पीछे की वजह

जानकारी के अनुसार पी. एन. सिंह कॉलेज के समीप पिकअप वाहन पलट गई. वहीं इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप सवार लोगों को रौंद दिया.सभी मृतक और घायल आर्केस्ट्रा कलाकार बताए जा रहे हैं.

महिला प्रत्यक्षदर्शी एक अनुसार, पहले पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पलटे वाहन को टक्कर मार दी. जिससे उसमें सवार लोग बुरी तरह चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और शव क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गए.

पुलिस पर पुलिस ने क्या बताया?

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. 102 एंबुलेंस के एसीओ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया.

बताया जाता है कि सभी कलाकार छोटा बरहमपुर से कार्यक्रम समाप्त कर बलिया लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

(छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन