सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नहीं मिला लाभुकों को लाभ

सदर. शहर के वार्ड नंबर एक में लाभुकों को अभी तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है. पेंशन राशि का वितरण नहीं किये जाने से लाभुक आक्रोशित मूड में हैं. लाभार्थी सुबह से ही पूर्व एवं वर्त्तमान पार्षद के घर भीड़ लगाना शुरु कर देते हैं. भीड़ जुटने को लेकर कभी कभार […]
सदर. शहर के वार्ड नंबर एक में लाभुकों को अभी तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है. पेंशन राशि का वितरण नहीं किये जाने से लाभुक आक्रोशित मूड में हैं. लाभार्थी सुबह से ही पूर्व एवं वर्त्तमान पार्षद के घर भीड़ लगाना शुरु कर देते हैं. भीड़ जुटने को लेकर कभी कभार पार्षद एवं जुटे लोगों के बीच विवाद भी उत्पन्न हो जाता है.
लाभुकों का कहना है कि जब बगल के पंचायतों एवं शहर के वार्डों में पेंशन की राशि बांट दी गयी है तो वार्ड संख्या एक में अभीतक इसका बंटवारा क्यों नहीं कराया जा रहा है.
हालांकि कई बूढ़े लोग जो बिछावन पर लेटे लेटे जीवन व मौत के बीच जूझ रहे हैं उन्हें भी पेंशन मिलने की आश लगी है. इधर पूर्व पार्षद रामचंद्र महथा का कहना है कि पदस्थापित पंचायत सचिव से पूछने पर राशि का वितरण शीघ्र किये जाने की बात कहकर टाल देते हैं. वर्त्तमान पार्षद नाहीदा परवीन ने कहा कि राशि का वितरण नहीं होने से तंग आ चुके हैं. रोज सुबह 12.00 बजे तक जवाब देते देते व लोगों को समझाते तनाव उत्पन्न हो जाता है. वहीं बीडीओ संतोष कुमार सुमन ने बताया कि राशि नहीं है इसलिए वितरण नहीं किया गया है. पेंशन की राशि उपलब्ध हो जाने पर शीघ्र वितरण कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










