सिलाई कढाई प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Published at :19 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
सिलाई कढाई प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा गोद लिये गये तारडीह प्रखंड में महिलाओं एवं बच्चियों के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस कार्यक्रम का उद्घाटन लनामिवि के छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ केपी सिन्हा ने किया. इस उद्घाटन सत्र के दौरान लनामिवि कुलानुशासक डा. अजय नाथ झा, संगीत […]

विज्ञापन

दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा गोद लिये गये तारडीह प्रखंड में महिलाओं एवं बच्चियों के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस कार्यक्रम का उद्घाटन लनामिवि के छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ केपी सिन्हा ने किया. इस उद्घाटन सत्र के दौरान लनामिवि कुलानुशासक डा. अजय नाथ झा, संगीत एवं नाट्य विभाग की अध्यक्षा डॉ. पुष्पम नारायण एवं पूर्व अध्यक्षा डॉ. लावण्य कीर्ति सिंह मौजूद थी. साथ ही गांव की मुखिया, सरपंच, बिहारी कामती, झल्ली कामती मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा, राजेन्द्र झा, नथूनी जी एवं शिक्षा पाने वाली ढेर सारी बच्चियां एवं महिलाएं उपस्थित थी. प्रशिक्षक के रूप में कंचन मिश्रा उपस्थित थी. इस उद्घाटन सत्र के दौरान उद्घाटन कर्ता डॉ.सिन्हा ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कदमताल कर रही है. महिलायें आज घर में चौका-चूल्हा संभालने के साथ-साथ सीमा पर भी देश की सुरक्षा के लिए तैनात हो चुकी है. किसी भी गांव, शहर, प्रदेश का विकास महिलाओं के हुनर एवं कार्यक्षमता पर निर्भर करता है. ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें सिलाई विधा को सीख कर आसानी से आथार्ेपार्जन कर सकती है. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो महीने तक प्रतिदिन चलाया जायेगा. सहयोगी संस्था के रूप में प्रभात दास फाउंडेशन है. फाउंडेशन के विवेकानंद झा भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन