स्थायी समिति की बैठक कल

Published at :19 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
स्थायी समिति की बैठक कल

दरभंगा . नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक 21 अप्रैल को मेयर गौड़ी पासवान की अध्यक्षता में होगी. नगर आयुक्त महेंद्र कु मार ने इस आशय की सूचना जारी की है. डीइओ कार्यालय पर कांगे्रस का धरना 23 कोनिजी स्कू ल की मनमानी के खिलाफ होगा धरनादरभंगा. प्रत्येक वर्ष फीस में वृद्धि, दुबारा नामांकन […]

विज्ञापन

दरभंगा . नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक 21 अप्रैल को मेयर गौड़ी पासवान की अध्यक्षता में होगी. नगर आयुक्त महेंद्र कु मार ने इस आशय की सूचना जारी की है. डीइओ कार्यालय पर कांगे्रस का धरना 23 कोनिजी स्कू ल की मनमानी के खिलाफ होगा धरनादरभंगा. प्रत्येक वर्ष फीस में वृद्धि, दुबारा नामांकन के नाम पर हजारों की वसूली, स्कूल ड्रेस, किताब, कॉपी एवं बैग के नाम पर मनमाना कमीशन वसूली के विरोध में प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कांगे्रसजन आगामी 23 अप्रैल को डीइओ कार्यालय के समक्ष धरना देंगे. रविवार को जिला समन्वयक डॉ पवन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ चौधरी ने कहा कि कांगे्रस संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी लगातार पदयात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं. उन्होंने कहा कि यदि डीइओ शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेसजन सभी प्राइवेट स्कूलों के सामने धरना देंगे. इस मौके पर कांगे्रस नेता सह पूर्व मेयर अजय कु मार जालान, प्रो. अब्दुल हादी सिद्दीकी, अखिलेश चौधरी, रमण कुमार झा, प्रेमनाथ सिंह, पंकज चौधरी, कन्हैया झा, राजा अंसारी, मिहिर कुमार झा, राजू श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन