पति व ससुरालवालों ने की मुनचुन की पिटाई

दरभंगा : मब्बी ओपी क्षेत्र के शीशो निवासी मुनचुन देवी मारपीट के कारण जख्मी होकर शनिवार को इलाज के लिए डीएमसीएच के लिए पहुंची. उनका कहना था कि 16 अप्रैल की रात्रि में नेपाल से आने के बाद उनके पति तथा ससुरालवालों के द्वारा उन्हें मारा-पीटा गया. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय आवेदन लेकर पहुंची पीडि़ता […]
दरभंगा : मब्बी ओपी क्षेत्र के शीशो निवासी मुनचुन देवी मारपीट के कारण जख्मी होकर शनिवार को इलाज के लिए डीएमसीएच के लिए पहुंची. उनका कहना था कि 16 अप्रैल की रात्रि में नेपाल से आने के बाद उनके पति तथा ससुरालवालों के द्वारा उन्हें मारा-पीटा गया. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय आवेदन लेकर पहुंची पीडि़ता ने बतााय कि 12 मार्च एवं 26 मार्च को एसएसपी के जनता दरबार में आने के बाद मामले में कार्रवाई हेतु महिला थाना भेज दिया गया है. तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी के द्वारा मुखिया व सरपंच के समक्ष तत्काल आपसी सहमति के आधार पर कागजात बनवाया गया. जिसमें उल्लेख किया गया कि उनके पति के घर आने के बाद थाने पर उपस्थित होकर समझौता किया जायेगा. पीडि़ता के अनुसार 16 मार्च को जब उनके पति घर पहुंचे तो उन्हें मारापीटा. मुनचुन देवी का कहना था कि डीएमसीएच से इलाज के बाद जब वे महिला थाना पहुंची तो महिला थानाध्यक्ष के द्वारा वाद दर्ज करने में आनाकानी की जाने लगी. न्याय की फरियाद लेकर वे एसएसपी के पास पहुंची. हालांकि एसएसपी से उनकी भेंट नहीं हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










