नेत्र चिकित्सक का निधन अपूरणीय क्षति

दरभंगा. वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ राजशेखर श्रीवास्तव के निधन पर चिकित्सा जगत के साथ-साथ आमलोगों में शोक का माहौल है. कई शिक्षाविद एवं राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्तियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बतायी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने डॉ श्रीवास्तव के निधन को चिकित्सा जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा […]
दरभंगा. वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ राजशेखर श्रीवास्तव के निधन पर चिकित्सा जगत के साथ-साथ आमलोगों में शोक का माहौल है. कई शिक्षाविद एवं राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्तियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बतायी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने डॉ श्रीवास्तव के निधन को चिकित्सा जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उत्तर बिहार में पहला लेंस प्रत्यारोपण उनके ही नेतृत्व में हुआ था. वहीं कांग्रेसी नेता पूर्व जिप सदस्य गजेंद्र झा ने कहा कि डीएमसीएच के नेत्र विभाग में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता. जबकि लनामिवि के पीजी राजनीतिविज्ञान के शिक्षक सह पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार झा ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि उनके निधन से मिथिला ही नहीं प्रदेश की क्षति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










