गंगासागर का पावर फेल, परेशानी

Published at :18 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
गंगासागर का पावर फेल, परेशानी

दरभंगा. सियालदह जानेवाली गंगासागर एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण करीब दो घंटे लेट से यह ट्रेन रवाना हो सकी. इससे दरभंगा जंकशन व लहेरियासराय स्टेशन पर इस ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री परेशान रहे. जानकारी के अनुसार, शनिवार को 13186 गंगासागर एक्सप्रेस जयनगर से सियालदह के लिए रवाना हुई. राजनगर स्टेशन […]

विज्ञापन

दरभंगा. सियालदह जानेवाली गंगासागर एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण करीब दो घंटे लेट से यह ट्रेन रवाना हो सकी. इससे दरभंगा जंकशन व लहेरियासराय स्टेशन पर इस ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री परेशान रहे. जानकारी के अनुसार, शनिवार को 13186 गंगासागर एक्सप्रेस जयनगर से सियालदह के लिए रवाना हुई. राजनगर स्टेशन पर इसका इंजन फेल हो गया. सूचना मिलने पर दरभंगा जंकशन से इंजन भेजा गया. इसके बाद रात करीब आठ बजे यह गाड़ी दरभंगा पहुंच सकी. बता दें कि जंकशन से इस गाड़ी के रवानगी का समय शाम 6.10 बजे तय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन