सेंट्रल बैंक ने किया दो योजनाओं को लांच

Published at :18 Apr 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ने किया दो योजनाओं को लांच

दरभंगा . सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी दो योजनाओं को लांच किया. इसमें सेंट होम डबल लोन तथा सेंट अस्पायर योजना शामिल हैं. इन योजनाओं को लोगों के बीच जानकारी देने के लिए बैंक की ओर से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. ग्राहकों को इस स्कीम के बारे में जानकारी दी जा रही […]

विज्ञापन

दरभंगा . सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी दो योजनाओं को लांच किया. इसमें सेंट होम डबल लोन तथा सेंट अस्पायर योजना शामिल हैं. इन योजनाओं को लोगों के बीच जानकारी देने के लिए बैंक की ओर से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. ग्राहकों को इस स्कीम के बारे में जानकारी दी जा रही है. दरभंगा मंडल के रीजनल मैनेजर ने बताया कि बैंक के फील्ड महाप्रबंधक राजिकरण राय ने मुम्बई में इसका शुभारंभ किया. उन्होंने रोड शो के माध्यम से इसे प्रचारित करने की शुरुआत की है. हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद उन्होंने कहा कि देश भर के सभी उपभोक्ताओं एवं आम लोगों को इस स्कीम की जानकारी दी जायेगी. जिससे वे इसका लाभ उठा सकें. फ्लोरा से आरंभ हुआ यह रोड शो करीब पचास किलोमीटर फाउंटेन में जाकर समाप्त हुआ. दरभंगा में इसको लेकर जागरुक किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन