चार मध्य विद्यालय हाई स्कूल में उत्क्रमित

क्षेत्रवासियों ने जतायी खुशीसदर. प्रखंड क्षेत्र के चार मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित कर दिया गया है. इसमे भालपट्टी एवं खुटवारा मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है. इससे पहले मध्य विद्यालय कंसी एवं ठकुरनियां को मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में परिणत किया गया था. इससे संबंधित क्षेत्र के […]
क्षेत्रवासियों ने जतायी खुशीसदर. प्रखंड क्षेत्र के चार मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित कर दिया गया है. इसमे भालपट्टी एवं खुटवारा मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है. इससे पहले मध्य विद्यालय कंसी एवं ठकुरनियां को मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में परिणत किया गया था. इससे संबंधित क्षेत्र के छात्र-छात्राएं को उच्चत्तर माध्यमिक शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. खासकर लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिलेगी. शनिवार को इसकी पुष्टि बीइओ देवशरण राउत ने की है. इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है. उनका कहना है कि अब छात्राओं के अभिभावक निर्भीक होकर अपनी बेटियों को शिक्षा ग्रहण के लिए स्कूल भेजेंगे. पहले स्कूल दूर रहने के कारण हमेशा असुरक्षित रहने क ी आशंका लगी रहती थी. हालांकि इसके लिए लोग शुरु से ही प्रयासरत थे. भालपट्टी पंचायत समिति सदस्य ताजदार खानम मध्य विद्यालय भालपट्टी को उच्च विद्यालय में परिणत करने के लिए शुरु से ही प्रयासरत रही थी. जिसका क्षेत्रवासी को प्रतिफल मिला. पंसस खानम अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसके लिए सभी को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










