चेन्नई में अपहृता बरामद

Published at :18 Apr 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
चेन्नई में अपहृता बरामद

बिरौल पुलिस चेन्नई रवानाबिरौल. सुपौल बाजार के एक युवक द्वारा बलिया की युवती को शादी की नीयत से अपहरण कर लिये जाने के मामले में अपहृता की बरामदगी के लिए एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर पुलिस एड़ी चोटी एक कर दी है. पुलिस जगह जगह सघन छापेमारी कर रही है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक […]

विज्ञापन

बिरौल पुलिस चेन्नई रवानाबिरौल. सुपौल बाजार के एक युवक द्वारा बलिया की युवती को शादी की नीयत से अपहरण कर लिये जाने के मामले में अपहृता की बरामदगी के लिए एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर पुलिस एड़ी चोटी एक कर दी है. पुलिस जगह जगह सघन छापेमारी कर रही है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक अपहृता नौ अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा केंद्र मध्य विद्यालय बलिया से समाप्ति के बाद अपने घर जा रही थी कि रास्ते में सुपौल बाजार के युवकों ने अपहरण कर लिया. इसमें अपहृता के भाई द्वारा लिखित आवेदन पर बिरौल थाने में अपहरण से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपहृता को चेन्नई से पुलिस ने बरामद कर लिया है. अपहृता को लाने स्थानीय पुलिस चेन्नई के लिए रवाना हो गयी है. लेकिन इस संबंध में बिरौल पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन