डीएमसीएच में 34 ने दिया इंटरव्यू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Apr 2015 10:56 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : डीएमसीएच में पिछले कई दिनों से एंबुलेंस चालक के रिक्त पदों पर बहाली के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार लिया गया. इस साक्षात्कार में 34 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. डीएमसीएच अधीक्षक डॉ शंकर झा के नेतृत्व में कमिटी के समक्ष यह इंटरव्यू लिया गया. बता दें कि डीएमसीएच में एम्बुलेंस चालकों का पद रिक्त […]
विज्ञापन
दरभंगा : डीएमसीएच में पिछले कई दिनों से एंबुलेंस चालक के रिक्त पदों पर बहाली के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार लिया गया. इस साक्षात्कार में 34 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. डीएमसीएच अधीक्षक डॉ शंकर झा के नेतृत्व में कमिटी के समक्ष यह इंटरव्यू लिया गया.
बता दें कि डीएमसीएच में एम्बुलेंस चालकों का पद रिक्त है. पिछले कुछ दिनों से तो डीएमसीएच की एंबुलेंस व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गयी. यहां के मरीजों को निजी एंबुलेंस की सुविधा लेनी पड़ रही थी.
प्रभात खबर ने इस समस्या को काफी प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद अधीक्षक के द्वारा एंबुलेंस चालक पद के लिए संविदा के आधार पर नियोजन को लेकर रिक्तियां निकाली गयी थी, जिसके आधार पर शुक्रवार को अभ्यर्थियों के आवेदन उपरांत साक्षात्कार लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










