कार्यकारी एजेंसी से डीएम ने पूछा स्पष्टीकरण

दरभ्ंागा. जिलाधिकारी कुमार रवि ने पुरानी योजनाओं के लंबित रहने पर नाराजगी जताते हुए कार्यकारी एजेंसियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित बैठक में यह निर्देश डीएम ने दिया. आरएसजीवाइ, एमएसडीपी, मुख्यमंत्री सेतु, सड़क, कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री नगर विकास योजना, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं शहरी विकास अभिकरण […]
दरभ्ंागा. जिलाधिकारी कुमार रवि ने पुरानी योजनाओं के लंबित रहने पर नाराजगी जताते हुए कार्यकारी एजेंसियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित बैठक में यह निर्देश डीएम ने दिया. आरएसजीवाइ, एमएसडीपी, मुख्यमंत्री सेतु, सड़क, कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री नगर विकास योजना, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं शहरी विकास अभिकरण के योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद योजनाएं पूरी नहीं हो पा रही है. यह काफी दुखद है. उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों से जवाब-तलब करने का निर्देश दिया. डीएम ने आंगनबाड़ी संचालन के लिए भवनों के बारे में अद्यतन जानकारी लेने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया साथ ही सड़क, सेतु एवं भवन निर्माण से संबंधित कार्यों को द्रुत गति से पूरा कराने को भी कहा. डीएम ने अधिकारियों को यह भी बताया कि राष्ट्रीय सम विकास योजना अब बंद हो गयी है. बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता समेत कार्यकारी एजेंसी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










