ट्रेन से यात्री का बैग उड़ाया

दरभंगा. लोक मान्य तिलक टर्मिनल जा रही पवन एक्सप्रेस से उचक्कों ने यात्री का बैग उड़ा लिया. इस मामले में पीडि़त मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कजरा निवासी महमूद आलम ने जीआरपी थाने में आवेदन दिया. इस पर मामला दर्ज कर लिया गया. जानकारी के अनुसार पीडि़त अपनी पत्नी के साथ ट्रेन में […]
दरभंगा. लोक मान्य तिलक टर्मिनल जा रही पवन एक्सप्रेस से उचक्कों ने यात्री का बैग उड़ा लिया. इस मामले में पीडि़त मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कजरा निवासी महमूद आलम ने जीआरपी थाने में आवेदन दिया. इस पर मामला दर्ज कर लिया गया. जानकारी के अनुसार पीडि़त अपनी पत्नी के साथ ट्रेन में सवार हुए. उनकी पत्नी बर्थ पर बैठी थी. वे खुद इधर-उधर टहल रहे थे. इसी बीच तीन-चार लोग बोगी में सवार हुए. देखते ही देखते उनका बैग लेेकर फरार हो गये. उस बैग में जेवरात के अलावा नकद व कुछ जरुरी कागजात रखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










