चौकीदार ने किया अधिकारियों का प्रतिनिधित्व

Published at :17 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
चौकीदार ने किया अधिकारियों का प्रतिनिधित्व

बेनीपुर. और अधिकारियों के बदले पंचायत समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे चौकीदार. बेनीपुर के अधिकारियों के लिए पंचायत समिति की बैठक में भाग लेना कितना अहमियत रखता है, उसका नमूना शुक्रवार की बैठक में सामने आया. हुआ यूं कि बैठक प्रारंभ होने से पूर्व भी भवन निर्माण विभाग के चौकीदार विभागीय अधिकारी के […]

विज्ञापन

बेनीपुर. और अधिकारियों के बदले पंचायत समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे चौकीदार. बेनीपुर के अधिकारियों के लिए पंचायत समिति की बैठक में भाग लेना कितना अहमियत रखता है, उसका नमूना शुक्रवार की बैठक में सामने आया. हुआ यूं कि बैठक प्रारंभ होने से पूर्व भी भवन निर्माण विभाग के चौकीदार विभागीय अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आकर अधिकारी दीर्घा में आ जमे और परिचय के दौरान शिव लाल चौपाल जैसे ही अपने को भवन निर्माण विभाग का चौकीदार बताया, सदस्य आक्रोशित हो उठे और जबरन उसे बैठक से बाहर कर दिया तथा विभागीय अधिकारी के प्रति खेद प्रकट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन