गंगा बचाव को मिथिला से शुरू होगा आंदोलन

/र21 अप्रैल को उपवास करेंगे क्षेत्रवासीफोटो संख्या- 17परिचय- संगोष्ठी को संबोधित करते रामकुमार झा बेनीपुर. हरिद्वार कुंभक्षेत्र की सुरक्षा एवं खनन माफिया से गंगा के बचाव के लिए विगत 31 मार्च से हरिद्वार में आमरण अनशन कर रहे हरिद्वार मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती के समर्थन में शुक्रवार को मिथिला आध्यात्मिक मंच के […]
/र21 अप्रैल को उपवास करेंगे क्षेत्रवासीफोटो संख्या- 17परिचय- संगोष्ठी को संबोधित करते रामकुमार झा बेनीपुर. हरिद्वार कुंभक्षेत्र की सुरक्षा एवं खनन माफिया से गंगा के बचाव के लिए विगत 31 मार्च से हरिद्वार में आमरण अनशन कर रहे हरिद्वार मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती के समर्थन में शुक्रवार को मिथिला आध्यात्मिक मंच के तत्वावधान में स्थानीय कर्पूरी सभा भवन में सुरेंद्र झा की अध्यक्षता में बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान कम्यूनिस्ट नेता रामकुमार झा ने कहा कि भले ही वर्तमान केंद्र सरकार ने गंगा पुर्णोद्धार के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन कर दिया हो, फिर भी सरकारी उदासीनता के कारण गंगा का अस्तित्व खतरे में है. खनन माफिया के आगे सरकार की एक भी नहीं चल रही है. इसकी रक्षा संत महात्मा ही कर सकते हैं. इसको लेकर मिथिलांचल के सपूत निगमा नंदजी महाराज अपना बलिदान दे चुके हैं. आज उन्हीं के गुरु विगत 18 दिनों से अनशन पर बैठे हैं. केंद्र एवं बिहार सरकार उदासीन बनी हुई है. उनके समर्थन में मिथिलांचल से जनांदोलन प्रारंभ किया जायेगा. इसके अलावा भाजपा नेता सह भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामपदारथ ठाकुर, भाजपा नेता रामनारायण ठाकुर, नवादा के पूर्व मुखिया रामनंद झा, भाजपा सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, मातृसदन के सदस्य मंगनू झा, विष्णुदेव पासवान, अंजनी कुमार झा बबलू, उपप्रमुख मनोज मिश्र आदि ने अपना विचार प्रकट करते हुए उनके समर्थन में आगामी 21 अप्रैल को बेनीपुर प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय उपवास रखने का निर्णय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










