नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों का आंदोलन जारी

दरभ्ंागा. नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ का आंदोलन जारी है. संघ के जिला इकाई ने दावा किया है कि शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन चला रहे हैं. विद्यालयांे का शिक्षण कार्य पूर्णत: ठप है. शिक्षक नेताओं का कहना है कि इसकी संपूर्ण जिम्मेवारी सरकार पर है, जिसके हठधर्मिता के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है. संघ के […]
दरभ्ंागा. नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ का आंदोलन जारी है. संघ के जिला इकाई ने दावा किया है कि शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन चला रहे हैं. विद्यालयांे का शिक्षण कार्य पूर्णत: ठप है. शिक्षक नेताओं का कहना है कि इसकी संपूर्ण जिम्मेवारी सरकार पर है, जिसके हठधर्मिता के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है. संघ के उपसंयोजक संजीत झा सुमन ने बताया कि मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया जा रहा है. उन्होंने सभी शिक्षकों से इसमें सहयोग की अपील की है. शिक्षक नेता विभिन्न प्रखंडों में जाकर आंदोलन को सफल बनाने में एड़ी-चोटी एक किये हुए हैं. शिक्षक आंदोलन में संघ के मनोज कुमार यादव, रंजीत यादव, सतीश चौधरी, सरोज यादव, रामलखन मंडल, मीनू कुमारी, वर्तिका कुमारी, संजीव झा, अजय पासवान, संतोष राम, मनोज कुमार राय आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










