/ू/रपैसा जमा करने के बाबजूद दिसम्बर का नहीं मिला खाद्यान्न

Published at :17 Apr 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
/ू/रपैसा जमा करने के बाबजूद दिसम्बर का नहीं मिला खाद्यान्न

/रकमतौल : खाद्य सुरक्षा कानून लागू हुए एक साल से ज्यादा समय बीत चूका है़ परन्तु इसके अनुपालन को लेकर विभाग गंभीर नहीं है़ जनवरी माह के अनाज का वितरण अप्रैल महीने में होना तथा फरवरी और मार्च माह का खाद्यान्न लैप्स होना विभागीय गंभीरता को दर्शाता है़ इसको लेकर प्रशासन की शिथिलता भी साफ […]

विज्ञापन

/रकमतौल : खाद्य सुरक्षा कानून लागू हुए एक साल से ज्यादा समय बीत चूका है़ परन्तु इसके अनुपालन को लेकर विभाग गंभीर नहीं है़ जनवरी माह के अनाज का वितरण अप्रैल महीने में होना तथा फरवरी और मार्च माह का खाद्यान्न लैप्स होना विभागीय गंभीरता को दर्शाता है़ इसको लेकर प्रशासन की शिथिलता भी साफ झलकती है़ मार्च 14 से मार्च 15 की राशि जमा करने के बावजूद जाले प्रखंड के एक भी जन वितरण विक्रेता को दिसम्बर माह के पीएचएच का खाद्यान्न नहीं मिल पाया है़ ब्रहृमपुर पश्चिमी पंचायत के विक्रेता राम दहीन ठाकुर ने कागजात दिखाते हुए बताया कि 17 नवम्बर को इन्डियन बैंक में यूटीआर 614321574795 से 16023 रूपया 40 पैसा जमा करा चूका हूं. परन्तु अब तक अनाज उठाव का परमिट निर्गत नहीं किया गया है़ वरीय अधिकारियों से भी शिकायत की गयी है़ नतीजा ढाक के तीन पात साबित हुआ है़ फरवरी-मार्च का खाद्यान्न लैप्स होने कि बात बतायी जा रही है़ अब तो अप्रैल महीने का पैसा भी जमा हो गया है, परमिट निर्गत होने की जानकारी मिली हैं़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन