प्रोत्साहन राशि पाने के लिए दर दर भटक रही कन्याएं

Published at :17 Apr 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोत्साहन राशि पाने के लिए दर दर भटक रही कन्याएं

जाले : 27 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय पर शिविर के माध्यम से मिले कन्या विवाह योजना का चेक खाता में पैसा नहीं रहने की वजह से लाभुकों को अब तक नहीं मिल पाया है. लाभुक राढी दक्षिणी पंचायत के बिहारी गांव के पानो देवी,अनीला देवी, संगीता देवी, विवेखा देवी, पुनीता देवी, बेबी देवी, प्रमीला देवी, […]

विज्ञापन

जाले : 27 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय पर शिविर के माध्यम से मिले कन्या विवाह योजना का चेक खाता में पैसा नहीं रहने की वजह से लाभुकों को अब तक नहीं मिल पाया है. लाभुक राढी दक्षिणी पंचायत के बिहारी गांव के पानो देवी,अनीला देवी, संगीता देवी, विवेखा देवी, पुनीता देवी, बेबी देवी, प्रमीला देवी, पुतुल देवी, सुनीला देवी ने बताया की पैसा के लिए उन लोगों ने कई बार इंडियन बैंक का चक्कर लगाया मगर भुगतान नही हुआ और खाली हाथ बैंक से लौटना पड़ा़ जब जब वे लोग पैसा छुड़ाने बैंक गये तो बैंक कर्मियों ने बताया की खाता में पैसा नहीं है.

जब पैसा आयेगा तब आकर ले लेंगें़ इस संबंध पूछे जाने पर बीडीओ महेश चन्द्र ने बताया की सरकारी पैसा को बैंक कर्मी एक बार में लाने का काम नहीं करते हैं और लाभुकों को लौटाते हैं़ किसी ने भी अब तक इस बाबत शिकायत उनसे नहीं किया है़ मामला सामने आया है तो अब कारवाई की जायेगी़ इस संबंध में पूछे जाने पर बैंक प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया की सरकारी बिल भेजने में समय लगता है.

अब पैसा आ गया है़ लाभुकों को भुगतान किया जा रहा है़ मालूम हो कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा अपने निजी खाते में पैसा रहे बिना चेक काटने का काम करते हैं और उनका चेक बाउन्स करता है तो उनके विरुद्घ भादवि की धारा 420 के तहत कारवाई होती है़ इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारी खाताधारी बिना पैसा के भी चेक काट सकते हैं और उनका कोई बाल भी बाका नहीं कर सकता है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन