सिटी एसपी के सामने उठा झूठे केस पर से परदा

Published at :16 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सिटी एसपी के सामने उठा झूठे केस पर से परदा

दरभंगा . सिटी एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी के जनता दरबार में सिंहवाड़ा के एक भू माफिया अतीक अहमद की ओर से झूठे केस करवाने के कई मामले सामने आये. बताया जाता है कि पूर्व के जनता दरबार में भी उसकी ओर से कई झूठे केस करवाये गये थे. कई फरियादियों ने इस तरह की शिकायतें […]

विज्ञापन

दरभंगा . सिटी एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी के जनता दरबार में सिंहवाड़ा के एक भू माफिया अतीक अहमद की ओर से झूठे केस करवाने के कई मामले सामने आये. बताया जाता है कि पूर्व के जनता दरबार में भी उसकी ओर से कई झूठे केस करवाये गये थे. कई फरियादियों ने इस तरह की शिकायतें की थी. जनता दरबार में पहुंचे लोगों का कहना था कि उसके अंदर काम करने वाले लोगों द्वारा उसके कहने पर झूठा केस कर दिया जाता है. जिस वजह से प्रखंड की जनता में भय व्याप्त हो गया है. वहीं विवि थाना क्षेत्र की रेखा देवी के द्वारा झूठा केस करवाने का कई मामले प्रकाश में आये हैं. आवेदकों के अनुसार भूमि विवाद के कारण रेखा देवी के द्वारा झूठा केस थाना में दर्ज करवाया जाता है. इसमें छेड़खानी समेत अन्य आरोप भी लगाये जाते हैं. सिटी एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि इस ओर झूठा केस करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर सच्चाई को सामने लायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन