फिल्म शूटिंग मामले में गिरफ्तार तीन को भेजा गया जेल

Published at :16 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्म शूटिंग मामले में गिरफ्तार तीन को भेजा गया जेल

दरभंगा . फिल्म शूटिंग के आड़ में अनैतिक कार्य करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है. साथ ही इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. जिनको जेल भेजा गया है, उसमें मुंगेर की नेता पासवान की पत्नी मीरा देवी, फिल्म का डायरेक्टर धर्मेन्द्र यादव […]

विज्ञापन

दरभंगा . फिल्म शूटिंग के आड़ में अनैतिक कार्य करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है. साथ ही इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. जिनको जेल भेजा गया है, उसमें मुंगेर की नेता पासवान की पत्नी मीरा देवी, फिल्म का डायरेक्टर धर्मेन्द्र यादव एवं एक्टर अमरेश कुमार यादव शामिल है. बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा एपीएम थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव में पिछले पंद्रह दिनों से मैथिली फिल्म की शूटिंग के नाम पर अनैतिक कार्य किये जाने की सूचना मिली थी. वरीय पुलिस अधीक्षक को यह भी जानकारी मिला था कि इस फिल्म में नाबालिग को हीरोइन बनाने का लालच देकर उसके साथ अनैतिक कार्य किया जा रहा है. पुलिस छापामारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में पाया भी गया. इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन नाबालिग लड़की समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसमें से पूछताछ के बाद बाकी को तो छोड़ दिया गया. किंतु तीनों को मानव तस्करी करने, बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की के साथ अनैतिक कार्य करने एवं भयादोहन करने का मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियों का मेडिकल जांच गुरुवार को नहीं हो पाया. पुलिस ने तीनों को डीएमसीएच भेजा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन