अवकाश पर रहे शिक्षकेतर कर्मचारी

दरभंगा . बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लनामिवि प्रक्षेत्र के सभी अंगीभूत महाविद्यालय के कर्मी गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहे. शुक्रवार को ये कर्मी विधानमंडल पर धरना कार्यक्रम में भाग लेंगे. विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी देते हुए प्रक्षेत्रीय विनय कुमार झा ने बताया कि कई महाविद्यालय के कर्मी […]
दरभंगा . बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लनामिवि प्रक्षेत्र के सभी अंगीभूत महाविद्यालय के कर्मी गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहे. शुक्रवार को ये कर्मी विधानमंडल पर धरना कार्यक्रम में भाग लेंगे. विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी देते हुए प्रक्षेत्रीय विनय कुमार झा ने बताया कि कई महाविद्यालय के कर्मी गुरुवार को ही पटना पहुंच जायेंगे. श्री झा ने आह्वान किया है कि कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर धरना कार्यक्रम मे ंभाग लेंगे. वहीं सरकार को चेतावनी दी है महासंघ के दस सूत्री मांगों को अविलंब क्रियान्वयन नहीं किया गया तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य के 33 हजार शिक्षकेतर कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










