Darbhanga: दिव्यांग छात्रों का नामांकन लेने से मना नहीं कर सकता है कोई विद्यालय

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

उच्च विद्यालय आनंदपुर में गुरुवार को प्रखंड के 50 शिक्षकों के लिए समावेशी शिक्षा पर आधारित तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया.

विज्ञापन

हायाघाट. उच्च विद्यालय आनंदपुर में गुरुवार को प्रखंड के 50 शिक्षकों के लिए समावेशी शिक्षा पर आधारित तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया. समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए एचएम प्रगति चौधरी ने कहा कि समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांगों के लिए आयोजित यह विशेष प्रशिक्षण सहायक सिद्ध होगा. वहीं प्रशिक्षक डॉ रेजाउल्लाह ने कहा कि माइक्रो टीचिंग की सहायता से दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष लेसन प्लान व एक्शन प्लान तैयार करने की आवश्यकता है, ताकि वे भी सामान्य छात्रों के साथ समन्वय स्थापित कर अध्ययन कर सकें. उन्होंने दिव्यांग छात्रों के प्रयोग में आने वाले उपकरणों की भी जानकारी दी. बीइओ संत कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालयों से एक-एक शिक्षकों को नोडल शिक्षक के रूप में नामित कर समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य समावेशी शिक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करना है. समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक कुमार अनुराग ने राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि व बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा दिव्यांग छात्रों के लिए प्रदत्त विशेष छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी दी. प्रखंड साधन सेवी सुमन कुमार चौधरी ने कहा कि कोई भी विद्यालय दिव्यांग छात्रों का नामांकन लेने से मना नहीं कर सकता है. समावेशी शिक्षा के तहत ऐसे छात्र भी सामान्य बालकों के साथ विद्यालय में अध्ययन करेंगे और नोडल शिक्षक उन्हें विशेष सुविधा मुहैया करायेंगे. संभाग प्रभारी मुश्ताक अहमद ने कहा कि शत-प्रतिशत दिव्यांग छात्रों का यूआइडीआइ कार्ड बनना है. 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले छात्रों को शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति दी जाएगी. समापन समारोह का संचालन सोनी कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका माला कुमारी ने किया. समारोह में लेखापाल बबलू कुमार, शिवनाथ चौधरी, बबीता कुमारी, कुमारी सुष्मिता सहित कई शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन