दरभंगा संसदीय क्षेत्र की 23 राउंड में पूरी होगी वोटों की गिनती

Updated:
विज्ञापन
दरभंगा संसदीय क्षेत्र की 23 राउंड में पूरी होगी वोटों की गिनती

दरभंगा संसदीय क्षेत्र के वोटों की गणना 04 जून को सुबह आठ बजे से शिवधारा बाजार समिति प्रांगण में होगी.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा संसदीय क्षेत्र के वोटों की गणना 04 जून को सुबह आठ बजे से शिवधारा बाजार समिति प्रांगण में होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जायेगी. इसके बाद इवीएम से प्राप्त मतों की गिनती प्रारंभ होगी. शुरुआती रुझान गणना प्रारंभ होने के आधे घंटे में ही मिलना शुरू हो जायेगा. पोस्टल बैलट की गिनती शुरू होने पर सुबह नौ बजे से शुरुआती रुझान मिल जायेगी. विधानसभावार सभी काउंटिंग हॉल में एक साथ एक बार में 14-14 मतदान केंद्रों से प्राप्त मतों की गिनती होगी. वोटों की गिनती कुल 23 राउंड में पूरी हो जायेगी. इवीएम की सबसे पहले गौडा़बौराम विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पूरी होगी. यहां 19 राउंड में मतों की गिनती पूरी हो जायेगी. अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 21 राउंड में तथा बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 22 राउंड तक चलेगी. ग्रामीण, दरभंगा एवं बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती सबसे अधिक 23 राउंड तक चलेगी. मतगणना के पूर्व सभी मतगणना कर्मियों को गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी. मतगणना केंद्र में एक बार प्रवेश करने के बाद मतगणना समाप्त होने के पर ही मतगणना कर्मी केंद्र से बाहर निकल सकेंगे. पोस्टल बैलट की गिनती सात टेबल पर होगी. हर टेबल पर एक-एक ऑब्जर्वर, प्रेक्षक, मतगणना कर्मी के अलावा दो-दो मतगणना सहायक काम करेंगे. इवीएम से मतगणना के लिये हर हाल में 14 -14 टेबल लगाये गये हैं. हर टेबल पर एक-एक माइक्रो आब्जर्वर, प्रेक्षक, मतगणना कर्मी एवं सहायक को लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन