कल चार योजनाओं की आधारशिला रखेंगे सीएम

दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 फरवरी को दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर चंदनपट्टी पहुंचेंगे. यहां मुख्यमंत्री आठ करोड़ 15 हजार की लागत से सौ छात्र व सौ छात्राओं के लिए बनने वाले मौलाना आजाद उर्दू विवि के आवासीय भवन के अलावा कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. ये बातें शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री […]
दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 फरवरी को दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर चंदनपट्टी पहुंचेंगे. यहां मुख्यमंत्री आठ करोड़ 15 हजार की लागत से सौ छात्र व सौ छात्राओं के लिए बनने वाले मौलाना आजाद उर्दू विवि के आवासीय भवन के अलावा कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
ये बातें शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री सह जदयू नेता मो अली अशरफ फातमी ने अपने पंडासराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही. कहा कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए चंदनपट्टी से ही कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. केवटी क्षेत्र के असराहा में 54 करोड़ 43 लाख 10 हजार की राशि से बनने वाली आवासीय विद्यालय के अलावा सुपौल में चार करोड़ 24 लाख की लागत से बनने वाली मदरसा रहमानिया अफजला के भवन का शिलान्यास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










