सड़क हादसे में वृद्धा की मौत लोगों ने िकया एनएच जाम

Updated at : 25 Dec 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत लोगों ने िकया एनएच जाम

मनीगाछी (दरभंगा) : एनएच-57 फोरलेन पर हुई अलग-अलग दो दुर्घटनाओं में एक महिला की जहां मौत हो गयी, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गये. भट्टपुरा मोड़ के नजदीक मंगलवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गयी, जबकि उसके साथ चल रही उसकी बहन बुरी तरह घायल […]

विज्ञापन

मनीगाछी (दरभंगा) : एनएच-57 फोरलेन पर हुई अलग-अलग दो दुर्घटनाओं में एक महिला की जहां मौत हो गयी, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गये. भट्टपुरा मोड़ के नजदीक मंगलवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गयी, जबकि उसके साथ चल रही उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गयी.

मृतका की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी स्व. लखन चौपाल की पत्नी भगजोगनी देवी (61) के रूप में हुई है. दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-57 को जाम कर दिया.

इससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. घटना के संबंध में बताया बहन है कि सुनीता देवी के साथ अहले सुबह ईंख का पगार बनाने के लिए भगजोगनी देवी घर से निकली थी. सुबह अत्यधिक कुहासा था. पंडौल थाना क्षेत्र व मनीगाछी थाना का इलाका दोनों सटा हुआ है. मृतका उत्तर से दक्षिण की ओर सड़क पार कर रही थी. इसी बीच तेज गति से आ रहा वाहन उसे रौंदते हुए निकल गया.

इस घटना में महिला की लाश क्षत-विक्षत हो गयी. पहचानने के लायक तक नहीं रही. उसके साथ चल रही उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गयी. लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन ने कपड़े से उसकी पहचान की. इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया. यह सुबह नौ बजे समाप्त हुआ.

घायल सुनीता का इलाज सकरी के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. सड़क जाम को हटाने के लिए जाम स्थल पर पहुंचे मनीगाछी के एसआइ देवनाथ शर्मा एवं पंडौल के जिला पार्षद रमण चौधरी के काफी समझाने एवं मेघौल के मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि तथा बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त किया गया.

दूसरी घटना एनएच स्थित राजू ढाबा के समीप दरभंगा व मधुबनी सीमा पर अहले सुबह घटी. तेज रफ्तार ट्रक (जीके 4571) के चालक ने निर्मली से पटना जा रहे स्कार्पियो (बीआर 07पी 8623) को यू-टर्न मोड़ने के कारण ठोकर मार दी. इस जोरदार ठोकर से स्कार्पियो सवार ड्राइवर समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये.

एनएच के टोल प्लाजा के एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. इस घटना में रामलखन यादव, सच्चिदानंद यादव, अरविंद यादव, चालक अजमेरी एवं अफरोज बुरी तरह घायल हो गये. घायल परिवार के परिजन निर्मली के रहने वाले बताए जाते हैं.

घायल के परिजन निर्मल निराला ने बताया कि 80 वर्षीय रामलखन यादव को इलाज के लिए उनके परिजन पटना ले जा रहे थे. स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को घेर लिया गया. चालक व खलासी फरार हो गया. उन्होंने बताया कि सीमा विवाद के कारण पुलिस को सूचना देने के बाद भी कहीं की पुलिस नहीं पहुंची थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन