दुकानदार हत्याकांड में चार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

कॉमर्शियल चौक पर गोलीबारीमें नवीन की हुई थी मौत पूर्णिया से चार अपराधी गिरफ्तार स्काॅर्पियो से कटिहार भागनेका कर रहे थे प्रयास घटना में प्रयुक्त एक स्वचालित पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, छह मोबाइल व अन्य सामान बरामद दरभंगा :कॉमर्शियल चौक पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई गोलीबारी में दुकानदार नवीन कुमार उर्फ चित्रगुप्त की […]
विज्ञापन
कॉमर्शियल चौक पर गोलीबारीमें नवीन की हुई थी मौत
पूर्णिया से चार अपराधी गिरफ्तार
स्काॅर्पियो से कटिहार भागनेका कर रहे थे प्रयास
घटना में प्रयुक्त एक स्वचालित पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, छह मोबाइल व अन्य सामान बरामद
दरभंगा :कॉमर्शियल चौक पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई गोलीबारी में दुकानदार नवीन कुमार उर्फ चित्रगुप्त की मौत मामले में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी को पुर्णिया जिला से पकड़ा गया है. घटना को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी स्कार्पियों से कटिहार भागने की फिराक में थे. इनके पास से गोलीबारी में प्रयुक्त एक स्वचालित पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, छह मोबाइल, एक अपाची बाइक व एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है.
गिरफ्तार अपराधियों में विशनपुर थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी गांव निवासी अनिल सिंह का पुत्र रुपेश कुमार, पीताम्बर सिंह का पुत्र रवि कुमार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी कमलु सिंह का पुत्र मोनू सिंह, मिथिला नगर निवासी रंधीर चौधरी का पुत्र राजा चौधरी शामिल है. घटना के दिन ही एक अन्य अपराधी गौतम कुमार उर्फ जोंटी को गिरफ्तार कर लिया गया था. मंगलवार को एसएसपी बाबू राम ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी.
वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से गठित टीम चार अपराधियों को पूर्णिया जिला से दबोचने में सफल रही. एसएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी स्कार्पियों से कटिहार भागने की फिराक में थे. गिरफ्तार अपराधियों पर विभिन्न थाना में कई मामला दर्ज है. कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
आशंका के बावजूद सजग नहीं हुई पुलिस : पुलिस को रौनक व जोंटी के बीच विवाद होने की आशंका थी. सूत्रों की माने तो दो थानाध्यक्ष के पास दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी किये जाने की गुप्त सूचना भी थी. बावजूद पुलिस सजग नहीं हुई. इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










