दरभंगा : तालाब में डूबने से दो बहनों सहित तीन बच्चियों की डूबने से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2019 1:18 PM
दरभंगा : जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव में उससमय हाहाकार मच गया, जब सूचना मिली की दो बहनें और उनकी एक दोस्त की डूबने से मौत हो गयी है.पूरा मामला है कि कमला नदी गयी तीन बच्ची की मौत गहरे पानी मे डूबने से हो गयी.मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा […]
दरभंगा : जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव में उससमय हाहाकार मच गया, जब सूचना मिली की दो बहनें और उनकी एक दोस्त की डूबने से मौत हो गयी है.पूरा मामला है कि कमला नदी गयी तीन बच्ची की मौत गहरे पानी मे डूबने से हो गयी.मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
बताया जाता है कि मृतकों की पहचान आठ वर्षीया अंजलि कुमारी, 10 वर्षीया नंदनी कुमारी और आठ वर्षीया दुर्गा कुमारी के रूप में की गयी है.वहीं, प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कमला नदी के निकट पानी से भरे गड्ढे में खेलने के दौरान अंजली गिर गयी. अंजली को गिरता देख नंदनी कुमारी और दुर्गा कुमारी दौड़ कर उसे बचाने के लिए पानी से भरे गड्ढे में कूद गयी. हो-हल्ला सुन कर आस-पड़ोस के लोग वहां जमा हो गये. स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चियों को बाहर निकाला. जब तक तीनों बच्चियों को बाहर निकाला गया, तब तक तीनों बच्चियों की मौत डूबने से हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










