दो दिनों से कचरे का उठाव नहीं, गंदगी का लगा अंबार

दरभंगा : नगर के गली-मोहल्ले से लेकर मुख्य चौक-चौराहे तक पर गंदगी का अंबार लगा है. कचरे के ढेर पर आवारा पशु धमाचौकड़ी करते नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि शहर में दो दिनों से कचरा का उठाव नहीं हुआ. इस वजह से जगह-जगह कचरे की ढेर जमा हो गयी है. इससे उठते संड़ाध […]
दरभंगा : नगर के गली-मोहल्ले से लेकर मुख्य चौक-चौराहे तक पर गंदगी का अंबार लगा है. कचरे के ढेर पर आवारा पशु धमाचौकड़ी करते नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि शहर में दो दिनों से कचरा का उठाव नहीं हुआ. इस वजह से जगह-जगह कचरे की ढेर जमा हो गयी है. इससे उठते संड़ाध से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. राहगीर किसी तरह नाक पर रुमाल रख आवागमन कर रहे हैं. उम्मीद है कि गुरुवार से कचरे का उठाव निगम की ओर से शुरु कर दिया जायेगा. वैसे इस बीच शहर की सूरत पूरी तरह बदहाल नजर आने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




