नगर में लोगों को पानी का स्थायी कनेक्शन देने में पिछड़ रहा विभाग
Updated at : 08 Aug 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा :शहर में लोगों को पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए पीएचइडी द्वारा अनुबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली के कारण नगर के अधिकांश घरों में पानी का स्थायी कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है. पिछले माह पेयजल समस्या को देखते हुए आनन-फानन में वैकल्पिक व्यवस्था कर प्लास्टिक के पाइप के सहारे पानी पहुंचाने की कोशिश तो […]
विज्ञापन
दरभंगा :शहर में लोगों को पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए पीएचइडी द्वारा अनुबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली के कारण नगर के अधिकांश घरों में पानी का स्थायी कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है. पिछले माह पेयजल समस्या को देखते हुए आनन-फानन में वैकल्पिक व्यवस्था कर प्लास्टिक के पाइप के सहारे पानी पहुंचाने की कोशिश तो की गयी पर यह तात्कालिक ही रही.
अधिकांश जगहों पर प्लास्टिक के पाइप क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. लोग फिर से परंपरागत पद्दति से ही पानी ले रहे हैं. पाइप लाइन बिछाने व घरों में जलापूर्ति में कनेक्शन देने के लिए अधिकृत पटना की एजेंसी नालंदा इंजीकोन निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है. जून में लक्ष्य के अनुरुप कार्य नहीं करने को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर बुडको बतौर जूर्माना कंपनी का 64 हजार रुपये काट चुका है. बावजूद जुलाई में काम लक्ष्य से काफी पीछे रहा. कार्य में शिथिलता बरते जाने पर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने बुडको के कार्यपालक अभियंता को एक फीसदी राशि एजेंसी का काटने का निर्देश दिया है.
कार्य प्रणाली में सुधार नहीं होने पर दो फीसदी राशि काटने के लिए कहा गया है. बता दें कि साल 2006 से पीएचइडी जलापूर्ति योजना का काम कर रहा है. पीएचइडी के काम करने के बाद बचे शेष कार्य को पूरा करने का जिम्मा सरकार ने इंजीकोन कंपनी को जून 2018 में दिया था. मार्च 2020 तक कार्य पूरा करने का समय निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




