पूर्व विधायक के पोते ने दरभंगा मंडल कारा में की खुदकुशी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया पीट कर हत्या करने का आरोप

Updated at : 18 Jul 2019 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक के पोते ने दरभंगा मंडल कारा में की खुदकुशी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया पीट कर हत्या करने का आरोप

दरभंगा : मंडल कारा में मर्डर केस में बंद सिंहवाड़ा निवासी शंभू कुमार सिंह के पुत्र 26 वर्षीय भोलू कुमार सिंह उर्फ आशू रंजन सिंह ने बुधवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर वरीय अधिकारियों को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया […]

विज्ञापन

दरभंगा : मंडल कारा में मर्डर केस में बंद सिंहवाड़ा निवासी शंभू कुमार सिंह के पुत्र 26 वर्षीय भोलू कुमार सिंह उर्फ आशू रंजन सिंह ने बुधवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर वरीय अधिकारियों को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. भोलू पूर्व विधायक उमाधर सिंह का पोता बताया जाता है.

जानकारी के अनुसार, दरभंगा मंडल कारा में एक कैदी ने बुधवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कैदी की पहचान सिंहवाड़ा निवासी शंभू कुमार सिंह के पुत्र 26 वर्षीय भोलू कुमार सिंह उर्फ आशू रंजन सिंह के रूप में हुई है. कैदी मर्डर केस में जेल में बंद था. बताया जाता है कि बुधवार की देर रात करीब एक से दो बजे के बीच भोलू ने आत्महत्या कर ली. करीब दो बजे कारा कर्मी ने भोलू को फांसी पर लटकते हुए देखा. इसके बाद घटना की सूचना तुरंत वरीय पदाधिकारी को दी. सूचना मिलने पर परिजन भी मंडल कारा पहुंच गये. परिजनों ने पुलिस पर कारा में मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच लेकर गयी. परिजनों ने वहां भी हंगामा किया. इस संबंध में कारा अधीक्षक उमाकांत पांडे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन